मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास योजना से नौगढ़ क्षेत्र का होगा विकास ----मुख्य विकास अधिकारी
(रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़/ चंदौली)
कंपोजिट विद्यालय मझगवां में जन चौपाल का आयोजन किया गया इस जन चौपाल मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के उपस्थिति में संपन्न हुआ, जन चौपाल में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री क्लस्टर आवास को लेकर बात भी मार्च किया गया तथा राजस्व टीम और वन विभाग की टीम ने भूमि कहां और कैसे उपलब्ध कराई जा सकती है इसके लिए नक्शा के साथ भौतिक सत्यापन भी किया गया,। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण महिला पुरुषों से उनके विचारों की भी जानकारी लेते हुए पूछे कि यदि आप लोगों को एक स्थान पर घर मकान और सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाए तो क्या आप वन भूमि में जो गुजर बसर कर रहे हैं उसे छोड़कर वहां रहने के लिए तैयार हैं या नहीं जिसमें लोगों ने सहमति जताते हुए कहा कि यदि हमें सुख सुविधाओं के साथ अच्छे मकान मिलते हैं तो हम क्यों नहीं रहेंगे इसके बाद जन चौपाल में उपस्थित महिला का गोद भराई और बच्चे का अन्नप्राशन कर पूरी टीम के साथ भूमि का चयन हेतु तीन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया अभी फाइनल नहीं हो पाया है इस मौके पर यूपी जिला अधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल परियोजना निदेशक ,डीसी मनरेगा ,खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर कुमार ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र साहनी वरुण सिंह एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर कॉल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डूसिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत अध्यापक आनंद कुमार, सादिक, आजीविका मिशन से दीपचंद शिवकुमार संगीता उषा आंगनबाड़ी चंद्रकला सहित कई लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ